
Happy Independence Day 2018
गाजियाबाद :- देवरिया जैसे तो नही पर जिले में चल रहे बाल संरक्षण केन्द्रों के हालात बेहद खराब मिले है। कहीं पर तादाद से ज्यादा बच्चे रखे गए हैं तो कही पर इंतजाम जानवरों जैसे पाए गए है।
शासन के आदेश पर नौ ग्रह केन्द्रों के कराए गए औचक निरीक्षण की रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। मजिस्ट्रेटों द्वारा देर शाम को निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। सूत्रों से पता चला है कि सबसे बुरी हालात खोडा में चल रहे माला स्मृति होम में पाई गई है। इसका पंजीकरण रदद करने की संस्तुति की गई है। डीएम ने इसे बन्द करने के आदेश भी दे दिए है।
इस केन्द्र का निरीक्षण अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी के नेतृत्व वाली टीम ने किया। इस टीम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आनन्द कुमार के अलावा सहायक बेसिक शिक्षाअधिकारी करूणा शर्मा भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रही। इस टीम ने औचक निरीक्षण के लिए आशा निकेतन बालिका ग्रह एवं बालक ग्रह शहीदनगर का भी निरीक्षण किया। इस टीम ने एक एक बिन्दु पर बारीकी से जांच की तो अनेक खामियां पाई गई। आशा निकेतन बालिका गृह के संचालकों पर भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसमें तादाद से
अधिक बच्चे भी पाए गए।